भाजीवाला - vegetable seller (Hindi Primer - part 26)
भाजीवाला
ले लो बाबू, ले लो लाला !
आया आया भाजीवाला।
आलू गोभी गाजर है।
लाल-लाल टमाटर है।
भिंडी लौकी प्यारी है।
हरी-हरी तरकारी है।
सोवा पालक लेलो लाला।
आया आया भाजीवाला।
धनिया लहसुन हरी मटर
मूली कितनी है सुंदर।
जो कोई शलगम खायेगा।
लाल-लाल हो जायेगा।
कटहल खाता किस्मतवाला।
ले लो बाबू, ले लो लाला !
Key vocabulary
Today’s lesson comes from the Hindi Primer. We started these lessons on October 12, 2008. For a $25 donation or more we will send out the book and the related lessons on CD.



