• suresh posted an update 11 months, 1 week ago

    नियाग्रा फाल्स पर वॉलेंडा का करतब

    ओंटारिया। साहसी निक वॉलेंडा दुनिया के पहले एसे व्यक्ति बने जिन्होने विश्व कासबसे तेज बहाव वाले झरने नियाग्रा फाल्स को एक रस्सी के ऊपर चल के पार किया। निक ने यह स्टंट बिना किसी स्पोर्ट के किया। शुक्रवार को उन्होने इस खतरनाक कारनामे को 45 मिनट में अंजाम दिया। बाद में उनसे उनका अनुभव पूछे जाने पर कहा कि उन्हें ऎसा साहसी काम करने के लिए बहुत लोगों की प्रार्थना के साथ एकाग्रता, ध्यान और प्रशिक्षण की जरूरत पड़ी।

    176 फीट ऊंचाई पर 33 साल के वॉलेंडा

    प्रसिद्ध फ्लाइंग वॉलेंडा की सातवीं पीढ़ी के सदस्य काफी समय से स्टंट कर रहें हैं। लेकि न इस तरह का स्टंट करना उनके लिए जैसे कि सी सपने का पूरा होने जैसा है। फाल्स की ऊंचाई करीब 176 फीट है और दूरी करीब 1800 फीट। 33 साल के वॉलेंडा ने इस करतब के बाद अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

    सवा लाख लोगों ने देखा जीवंत

    नियाग्रा फॉल्स कनाडा के ओंटारिया प्रांत और न्यू यार्क के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच में बहता है। निक को यह कारनामा करते हुए कनाडा के लगभग 125,000 लोगो ने तथा न्यूयार्क के 4,000 लोगो ने देखा। जैसे ही निक ने स्टंट पूरा किया तो बार्डर के दोनो तरफ एक उत्साह का माहौल बन गया था।

    2 इंच चौड़ी स्टील की केबल पर करतब

    टाइटरोप पर चलकर छह मर्तबा गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके अमरीका के 33 वर्षीय निक वॉलेंडा शुक्रवार को एक यह कारनामा तनी हुई 2 इंच चौड़ी स्टील की केबल पर चलकर कर दिखाया।

    फाल्स पार करने वाले पहले शख्स
    निक केबल पर 1800 फीट चलकर अमरीका से कनाडा पहुंचने वाले पहले शख्स बने। दूसरे छोर पर स्थित कनाडा पहुंचने पर निक को अपना अमरीकी पासपोर्ट दिखाया। यह जोखिम भरा कमाल करने जा रहे हैं जबकि उनके तीन परिजन पहले ही ऎसे ही ऊंचाई वाली केबल पर चलते हुए जान गंवा चुके हैं।

    क्या था खतरा

    2 लाख क्यूबिक फीट पानी टकराता है प्रति सेकंड नियाग्रा के किनारे पर
    70 मील प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गिरता नियाग्रा नदी से पानी
    40 मिनट के इस सफर में निक का सामना होगा बहुत तेज हवा से
    1.25 लाख लोग प्रत्यक्ष तो करीब 50 करोड़ इस नजारे का टीवी पर देखेंगे प्रसारण


Powered by WishList Member - Membership Site Software